बीएचयू में छात्रावासों के छात्रों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में पीजी छात्र गंभीर घायल

रुइया छात्रावास के गेट पर बवाल, भारी पुलिस बल तैनात, एफआईआर की कार्रवाई शुरू

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रुइया छात्रावास के गेट पर दो छात्रावासों के छात्रों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। इस घटना में रुइया छात्रावास के पीजी छात्र पीयूष तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय रुइया छात्रावास के गेट पर करीब 50–60 छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रुइया छात्रावास का एक छात्र बाइक से हॉस्टल जा रहा था, तभी उसकी बिरला सी छात्रावास के तीन छात्रों से कहासुनी हो गई। विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें पीयूष तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल छात्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। साथी के घायल होने से आक्रोशित रुइया छात्रावास के छात्रों में तनाव फैल गया। आरोप है कि इसके बाद एक अन्य छात्रावास के करीब 30–40 छात्र मुंह पर कपड़ा बांधकर लाठी-डंडे और पत्थर लेकर रुइया छात्रावास की ओर दौड़ पड़े और पथराव शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए उपद्रव कर रहे छात्रों को खदेड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी काशी गौरव, एडीसीपी सरवणन टी सहित तीन थानों की फोर्स और पीएसी को तैनात किया गया। कुल मिलाकर परिसर में लगभग 200 सुरक्षाकर्मी और करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

घटना के बाद छात्रावास क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। आक्रोशित छात्र आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गमछा बांधकर प्रदर्शन करते दिखे। डीसीपी काशी ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही छात्रावासों में रह रहे बाहरी तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह