जिला कारागार का डीएम–एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

अयोध्या जेल से बंदियों के फरार होने के बाद बढ़ाई गई सतर्कता, बैरकों की सघन तलाशी

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। अयोध्या जिला जेल से दो बंदियों के फरार होने की घटना के बाद प्रदेश भर में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

दोपहर करीब डेढ़ बजे डीएम और एसपी के अचानक कारागार पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बैरकों की गहन तलाशी कराई, लेकिन कहीं से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। साथ ही बंदियों से उनके स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के बारे में बातचीत की गई। अधिकारियों ने जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात को बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी अपने पूरे स्टाफ के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जेल सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सतर्कता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की राह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण