जिला कारागार ज्ञानपुर का डीएम–एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बंदियों को समय से गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देने के निर्देश, रसोई व डिस्पेंसरी की हुई जांच

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का संयुक्त एवं आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं समय से तथा गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण क्रम में डीएम व एसपी ने पुरुष, महिला एवं किशोर बैरकों का अवलोकन किया। इसके साथ ही रसोईघर, खाद्यान्न भंडार तथा जेल परिसर में संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया गया। डिस्पेंसरी में उपलब्ध दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रसोईघर में बनी अरहर की दाल को अधिकारियों ने स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता एवं पौष्टिकता का परीक्षण किया। इसके पश्चात महिला बैरक में जाकर बंदियों से संवाद किया गया और जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया।

निरीक्षण के दौरान बुनकर बंदियों द्वारा निर्मित कालीनों की विभिन्न वैरायटी और आकर्षक मॉडलों को देखकर डीएम व एसपी ने उनके हुनर की सराहना की तथा इस प्रकार के कार्यों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा