नारेपार गौ आश्रय स्थल का सीडीओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मानक के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने विकासखंड डीघ की ग्राम पंचायत नारेपार में निर्माणाधीन गौ आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्यदाई संस्था सीएलडीएफ के अभियंता को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित मानक विशिष्टियों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, ताकि गौवंश संरक्षण से संबंधित इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा गुणवत्ता की नियमित निगरानी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, भदोही। जनपद भदोही में आयोजित जिला…

    विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

    विधायक विपुल दुबे व सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने फीता काटकर किया शुभारंभ, आमजन को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोही। विभूति नारायण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन