भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा में पदाधिकारियों का मनोनयन, संगठन को मिली नई मजबूती

भदोही के राजकुमार गुप्ता बने प्रदेश मंत्री, सुभाष चन्द्र गुप्ता जिला अध्यक्ष नामित

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के संस्थापक अध्यक्ष रामनारायण साहू के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल व उड़ीसा के प्रभारी सतीश गांधी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश राठौर गुरुजी (राज्यमंत्री, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा संगठन के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

मनोनयन के तहत भदोही के राजकुमार गुप्ता (पूर्व मनोनीत सभासद) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं एडवोकेट सुभाष चन्द्र गुप्ता (महराजगंज, भदोही) को जनपद भदोही का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर गुप्ता द्वारा अनूप कुमार गुप्ता (महराजगंज, भदोही) को युवा प्रदेश मंत्री बनाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गांधी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन मनोनयनों से जनपद भदोही सहित पूरे प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 15 मार्च 2026 को मां कर्मा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं समाज सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि राकेश राठौर गुरुजी, राज्यमंत्री नगर विकास, उत्तर प्रदेश सरकार होंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, भदोही। जनपद भदोही में आयोजित जिला…

    विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

    विधायक विपुल दुबे व सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने फीता काटकर किया शुभारंभ, आमजन को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोही। विभूति नारायण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन