निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताक़त : घनश्याम पाठक

पत्रकार प्रेस क्लब भदोही इकाई का आई-कार्ड वितरण व सम्मान समारोह संपन्न

 

भदोही। जिले के ज्ञानपुर स्थित जिला पंचायत सभागार में रविवार को पत्रकार प्रेस क्लब, भदोही इकाई की ओर से आई-कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा ने की। समारोह के मुख्य अतिथि एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए घनश्याम पाठक ने कहा कि आज देश-प्रदेश के कोने-कोने में कलमकारों का दर्द गहराता जा रहा है। लोकतंत्र का प्रहरी कहे जाने वाला पत्रकार वर्ग आज सबसे अधिक असुरक्षित और उपेक्षित होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनकी कलम से भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होता है और जिनकी आवाज़ से जनता को न्याय मिलता है, वही पत्रकार आज खुद को अकेला और असहाय महसूस कर रहा है।

सच लिखने पर झेलनी पड़ती है प्रताड़ना

श्री पाठक ने कहा कि पत्रकारों की सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि जब वे सच्चाई को सामने लाते हैं, तो उन पर झूठे मुकदमे लाद दिए जाते हैं। किसी घोटाले का खुलासा करने पर पुलिस और प्रशासन की सह पर उत्पीड़न शुरू हो जाता है। इसके बावजूद गलत को गलत और सही को सही कहने का साहस ही सच्ची पत्रकारिता की पहचान है।

उन्होंने कहा कि समाज सुधार से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक पत्रकारों ने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज के दौर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। पत्रकार प्रेस क्लब निर्भीक कलम, निष्पक्ष दृष्टि और जनहितैषी पत्रकारिता को अपना संकल्प मानते हुए अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। सच को सामने लाना और समाज की आवाज़ बनना ही इसकी पहचान है—यही निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताक़त है।

 

समारोह में प्रदेश सलाहकार सचिव/प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री अनीश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विंध्याचल राहुल सिंह, मंडल महासचिव राजेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष दिलीप दुबे, जिला महासचिव विष्णु दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सरोज, जिला संयोजक आशीष सोनी, जिला संगठन मंत्री उमेश दुबे, जिला सचिव विकास मिश्रा, तहसील अध्यक्ष औराई आनंद तिवारी, तहसील अध्यक्ष भदोही पंकज बिंद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा