जेल प्रिमियर लीग: फ्रिडम फाइटर्स रायल्स सेमीफाइनल में

वाराणसी जेल सुपर किंग्स को 2 विकेट से हराया, विनीत सिंह बने मैन ऑफ द मैच

 

शिवपुर (वाराणसी)। केन्द्रीय कारागार वाराणसी में आयोजित जेल प्रिमियर लीग के अंतर्गत शनिवार को टूर्नामेंट का अंतिम लीग मुकाबला वाराणसी जेल सुपर किंग्स और फ्रिडम फाइटर्स रायल्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर फ्रिडम फाइटर्स रायल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाराणसी जेल सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों ओपनर बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बढ़ गया। इस स्थिति में रंजीत यादव ने 15 गेंदों पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 42 रन की तेज पारी खेली। उन्हें मुकेश कुमार का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 4 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 18 रन बनाए, हालांकि वे अभिषेक दूबे की गेंद पर बोल्ड हो गए। पूरी टीम 12 ओवर में 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रिडम फाइटर्स रायल्स ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 11.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। टीम की ओर से अवधेश कुमार ने 14 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाए।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विनीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौकों की सहायता से 28 रन बनाए तथा गेंदबाजी में 3 ओवर में 26 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्हें यह पुरस्कार राधाकृष्ण मिश्र द्वारा प्रदान किया गया।

मैच के दौरान वाराणसी जेल सुपर किंग्स की कमजोर फील्डिंग भी चर्चा में रही। आसान कैच छूटने से दर्शकों में नाराजगी देखी गई और हूटिंग भी हुई। इस हार के साथ ही वाराणसी जेल सुपर किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

आगे का कार्यक्रम

अब चार टीमें एलिमिनेटर मुकाबलों में भिड़ेंगी। पहला एलिमिनेटर डिसिप्लिन डेयर डेविल्स और काशी नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। पहले एलिमिनेटर की हारने वाली टीम दूसरे एलिमिनेटर के विजेता सेंट्रल जेल चैलेंजर्स बनाम फ्रिडम फाइटर्स रायल्स से भिड़ेगी। दूसरे एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल में पहले एलिमिनेटर की विजेता टीम से मुकाबला करेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा