जातिगत टिप्पणी पर बीएचयू में बवाल, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 से ज्यादा वीडियो खंगाल रही लंका पुलिस

वाराणसी। जातिगत टिप्पणी के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हुए बवाल के सूत्रधारों की गिरफ्तारी के लिए लंका पुलिस लगातार दबिश दे रही है। विश्वविद्यालय के प्रवेश–निकास द्वारों समेत प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की 50 से अधिक फुटेज खंगाली जा रही हैं। साथ ही घटना के दौरान वायरल हुए 100 से ज्यादा वीडियो भी जांच के दायरे में हैं।

मारपीट मामले में सात नामजद आरोपियों की पहचान की गई है। इनमें बाबतपुर निवासी दर्शिल पांडेय (जिलाबदर) शामिल है। अन्य आरोपियों—रोशन मिश्रा, शशांक सिंह, विशाल और विश्वजीत यादव—के आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित थानों की मदद से जुटाई जा रही है। एहतियातन दोनों हॉस्टलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गेटों पर बाहरी नंबर की गाड़ियों की सघन जांच हो रही है और परिसर में संदिग्धों की तलाश जारी है।

गुरुवार दोपहर बिरला और रूईया हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। दोपहर से शाम तक हालात बेकाबू रहे। लंका पुलिस की मौजूदगी के बावजूद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विश्वविद्यालय का प्रॉक्टोरियल बोर्ड असहज दिखा और उग्र छात्रों को शांत कराने में नाकाम रहा।

स्थिति बिगड़ने पर पीएसी और कमिश्नरेट पुलिस के 10 थानों की फोर्स परिसर में दाखिल हुई, तब जाकर हालात काबू में आए। घटना में कई वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि इस तरह की झड़प 2019 में भी एलबीएस और बिरला हॉस्टल के बीच हो चुकी है, जब पेट्रोल बम फेंकने तक की घटना सामने आई थी। तब भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के असफल रहने पर पुलिस को कैंपस में हस्तक्षेप करना पड़ा था।

पुलिस का कहना है कि पहचान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की राह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दुर्गाकुंड वार्ड में अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट सहित सड़क, पार्क, विद्यालय और डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन