संविधान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर वेबिनार

प्रो. बी. एन. जुयाल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट की वेबिनार माला की 67वीं कड़ी आयोजित

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रो. बी. एन. जुयाल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट, वाराणसी द्वारा विद्या के मनीषीगण वेबिनार माला की 67वीं कड़ी के अंतर्गत “संविधान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक विचारोत्तेजक वेबिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ. अम्बिका प्रसाद गौड़ ने किया। उन्होंने प्रो. बी. एन. जुयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संस्था के उद्देश्यों और सामाजिक-शैक्षणिक योगदान को रेखांकित किया।

मुख्य वक्ताओं ने रखे विचार

वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. श्रद्धानंद, प्रो. रामबक्स जाट, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. संजू साहू पूनम तथा एडवोकेट अजीत सिंह शामिल रहे। वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. अत्रि भारद्वाज ने प्रस्तुत की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। वेबिनार में बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा