चौबेपुर में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

ग्रामीण अंचलों की झांकियां चौबेपुर बाजार में हुईं एकत्र, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीण इलाकों में भव्य झांकियां निकाली गईं, जिनमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अजांव, गरथौली, धौरहरा बहादुरपुर, बहरामपुर, बनकट सहित अन्य गांवों से निकली झांकियां दोपहर बाद चौबेपुर बाजार पहुंचीं। यहां से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा बनकट और बरबसपुर मार्ग से होते हुए पुनः चौबेपुर बाजार पहुंची, जहां से भगवानपुर–शाहपुर मार्ग के रास्ते वाराणसी की ओर प्रस्थान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सुबह से ही चौबेपुर पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए आयोजन से क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्तीकरण व सख्त कार्रवाई की चेतावनी   वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बारात एवं अन्य आयोजनों के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था,…

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    ‘पंच परिवर्तन’ से ही बनेगा भविष्य का भारत : वक्ता   वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में आईसीएसएसआर प्रायोजित ‘पंच परिवर्तन और भविष्य का भारत’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन