माघ पूर्णिमा स्नान को जा रहे बंगाल के युवकों की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत

पंडापुर के पास हादसा, चार घायल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, चालक फरार

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज स्नान के लिए जा रहे पश्चिम बंगाल के पांच युवकों की कार शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पंडापुर पहुंचते ही उनकी हुंडई i10 (WB 74 BT 5934) को वाराणसी–गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात ट्रेलर ने पीछे से दाहिनी ओर जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। उपचार के लिए ले जाते समय कनक (32) की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि परितोष, संजय, दीपांकर और मदन देवदास का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार चारों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सभी युवक शीतलकुची, जिला कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) के निवासी हैं।

बताया गया कि मृतक कनक मछली बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी