माघ पूर्णिमा पर गंगा तटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान-पूजन

मार्कंडेय महादेव घाट, गंगा–गोमती संगम व गौरी शंकर महादेव घाट पर दिनभर रही भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर चौबेपुर क्षेत्र के गंगा तटों पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रविवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट, गंगा–गोमती संगम तथा ढाखा के गौरी शंकर महादेव घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। तड़के भोर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान के उपरांत पूजन-अर्चन किया। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट पर स्नान के बाद “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच मार्कंडेय महादेव धाम में जलाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर और घाट क्षेत्र शिवमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। घाटों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ गोताखोरों की व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

स्नान-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में लगी दुकानों से पूजा सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, खिलौने और खानपान की सामग्री की खरीदारी की। इससे मेले में रौनक बनी रही और स्थानीय दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।

श्रद्धालुओं का कहना था कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है और इस दिन स्नान-पूजन से कष्टों का निवारण होता है। कुल मिलाकर माघ पूर्णिमा का पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा