फरवरी में राशन वितरण का बदला स्वरूप, गेहूं कम और चावल अधिक मिलेगा

अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की खाद्यान्न मात्रा में संशोधन, नई व्यवस्था लागू

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

 चौबेपुर (वाराणसी)। फरवरी माह में कोटे की दुकानों से राशन लेने वाले कार्डधारकों को इस बार गेहूं की मात्रा कम और चावल अधिक मिलेगा। खाद्य आयुक्त के निर्देश पर शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में यह बदलाव किया गया है, जिसके तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलने वाली खाद्यान्न मात्रा में संशोधन किया गया है।

नई व्यवस्था के अनुसार अंत्योदय कार्डधारकों को कुल 35 किलो खाद्यान्न पूर्व की भांति मिलेगा, लेकिन उसके अनुपात में परिवर्तन किया गया है। पहले जहां 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जाता था, वहीं फरवरी माह में 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल वितरित किया जाएगा। इस प्रकार गेहूं की मात्रा में चार किलो की कटौती कर चावल की मात्रा में चार किलो की वृद्धि की गई है।

इसी तरह पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट/व्यक्ति मिलने वाले पांच किलो खाद्यान्न में भी बदलाव किया गया है। पूर्व में दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल दिया जाता था, जबकि अब एक किलो गेहूं और चार किलो चावल मिलेगा। इस तरह सभी श्रेणियों के कार्डधारकों को इस माह गेहूं कम और चावल अधिक प्रदान किया जाएगा।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार फरवरी माह के वितरण हेतु निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल की आपूर्ति कोटे की दुकानों पर लगभग पहुंच चुकी है। शासन से जितना खाद्यान्न आवंटित किया गया है, उसी के अनुरूप वितरण किया जाना अनिवार्य है।

वहीं गेहूं की मात्रा घटने से क्षेत्र के कोटेदारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कोटेदारों का कहना है कि अधिकतर कार्डधारक गेहूं की मांग करते हैं, जबकि चावल की मात्रा अधिक होने से वितरण के दौरान लोगों को समझाने में परेशानी हो सकती है। इसके बावजूद खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि फरवरी माह का राशन वितरण शासन द्वारा तय नई व्यवस्था के अनुसार ही किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा