बजट 2026 पर नेशनल इक्वल पार्टी का तीखा हमला, चुनावी बजट करार

मध्यम वर्ग, किसानों और धार्मिक पर्यटन से जुड़े मुद्दों की अनदेखी का आरोप

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशिप्रताप सिंह ने बजट को लेकर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने बजट 2026 को राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया “चुनावी बजट” बताया है।

शशिप्रताप सिंह ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग के हितों की अनदेखी की गई है। उन्होंने आयकर स्लैब में कोई बढ़ोतरी न किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि महंगाई के इस दौर में मध्यम वर्ग को कर राहत की अपेक्षा थी, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि “जी राम जी” को वर्ष के सभी 365 दिन संचालित न करना भी सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।

नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक ने किसानों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों के लिए कृषि ऋण (कृषि लोन) की कोई ठोस और नई व्यवस्था न किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन बजट में किसानों को राहत देने वाले प्रावधान नदारद हैं।

शशिप्रताप सिंह ने निष्कर्ष रूप में कहा कि बजट 2026 आम जनता की मूल समस्याओं के समाधान के बजाय केवल राजनीतिक लाभ और चुनावी गणित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने इसे जनहित से दूर और चुनावी लाभ तक सीमित बजट करार दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा