एल्युमिनियम फॉस्फाइड के उपयोग व बिक्री पर सख्त नियम, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

जिला कृषि अधिकारी ने बताया—अत्यंत विषैला कीटनाशक, केवल अधिकृत एजेंसियां ही करें उपयोग

 

चंदौली। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने एल्युमिनियम फॉस्फाइड (एएलपी) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि यह एक पंजीकृत लेकिन प्रतिबंधित श्रेणी का कीटनाशक है। सार्वजनिक जोखिम को रोकने के उद्देश्य से इसकी बिक्री और उपयोग पर कड़े कानूनी प्रावधान लागू हैं।

उन्होंने बताया कि कीटनाशी नियम, 1971 के नियम 19 के अंतर्गत एल्युमिनियम फॉस्फाइड की पैकिंग पर चमकीला लाल लेबल लगाना अनिवार्य है, जो इसे “अत्यंत विषैला” दर्शाता है। लेबल पर आवश्यक चेतावनियां, विषाक्तता के लक्षण तथा प्राथमिक उपचार के उपाय स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। रिकॉर्ड के अनुसार इस कीटनाशक का कोई विशिष्ट विषनाशक उपलब्ध नहीं है, इसलिए विषाक्तता की स्थिति में केवल लक्षणात्मक एवं सहायक चिकित्सा ही संभव है।

जिला कृषि अधिकारी ने आगे बताया कि कीटनाशी नियम, 1971 के नियम 41 के अनुसार निर्माताओं एवं वितरकों को उन परिसरों में, जहां कीटनाशकों का भंडारण किया जाता है, पर्याप्त मात्रा में प्राथमिक उपचार की दवाएं और आवश्यक चिकित्सकीय सामग्री रखना अनिवार्य है। यह व्यवस्था सांस के माध्यम से, त्वचा के संपर्क से या निगलने से उत्पन्न विषाक्तता के मामलों के उपचार हेतु आवश्यक है।

उन्होंने चेतावनी दी कि एल्युमिनियम फॉस्फाइड एक अत्यंत विषैला रसायन है और यदि इसका उपयोग लेबल व लीफलेट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार नहीं किया गया, तो यह मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए खुदरा विक्रेताओं, डीलरों एवं निर्माताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि एएलपी की बिक्री अनधिकृत व्यक्तियों या आम जनता को न की जाए।

जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि एल्युमिनियम फॉस्फाइड का उपयोग केवल सरकारी एजेंसियों अथवा अधिकृत कीट नियंत्रण ऑपरेटरों (पीसीओ) द्वारा ही किया जाना चाहिए। कीटनाशी अधिनियम, 1968 अथवा कीटनाशी नियम, 1971 का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीलरों एवं खुदरा विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी हितधारकों के मार्गदर्शन के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा भारतीय मानक आईएस 4015:1998 प्रकाशित किया गया है, जिसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर