मॉडल शॉप पर चखने के पैसे को लेकर मारपीट

हरहुआ क्षेत्र के कोईराजपुर गांव में दो पक्षों में विवाद, तीन घायल

 

हरहुआ (बड़ागांव)। हरहुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के कोईराजपुर गांव स्थित एक मॉडल शॉप पर मंगलवार दोपहर चखने (चकना) के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कुल तीन लोग घायल हो गए।

बताया गया कि दोपहर करीब 3:30 बजे रोहित गिरी (30) पुत्र आत्मा गिरी निवासी कुरौली आयर बाजार थाना चोलापुर अपने साथियों के साथ मॉडल शॉप पर शराब पी रहा था। इस दौरान करीब 600 रुपये के चखने के भुगतान को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

घटना में मॉडल शॉप के कर्मचारी पिंटू सरोज (35) और श्याम देव पटेल (40) घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से रोहित गिरी के सिर और हाथ में चोट आई है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पुलिस चौकी लाई। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी बड़ागांव प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्तीकरण व सख्त कार्रवाई की चेतावनी   वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बारात एवं अन्य आयोजनों के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था,…

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    ‘पंच परिवर्तन’ से ही बनेगा भविष्य का भारत : वक्ता   वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में आईसीएसएसआर प्रायोजित ‘पंच परिवर्तन और भविष्य का भारत’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन