नवोदय विद्यालय में आयुर्वेद व भारतीय ज्ञान परंपरा पर व्याख्यान

विद्यार्थियों को भारतीय वैज्ञानिक विरासत से जोड़ने का किया गया प्रयास

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

पिंडरा (वाराणसी)। जवाहर नवोदय विद्यालय, गजोखर में मंगलवार को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं भारतीय वैज्ञानिक परंपरा से परिचय कराने के उद्देश्य से भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत “आयुर्वेद विज्ञान एवं चिकित्सा” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य नागेश कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) प्राचीन भारत के अनुभव, अवलोकन और वैज्ञानिक प्रयोगों पर आधारित ज्ञान का संगठित स्वरूप है, जिसे आधुनिक शिक्षा प्रणाली में सम्मिलित कर देश की बौद्धिक विरासत को संरक्षित किया जा रहा है।

 

मुख्य वक्ता चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृत्युंजय द्विवेदी ने कहा कि आयुर्वेद केवल घरेलू नुस्खों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जिसके सिद्धांत आज की आधुनिक जीवनशैली में भी पूरी तरह उपयोगी हैं।

 

व्याख्यान के दौरान शरीर, मन और चेतना के संतुलन को बनाए रखने, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के पालन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

डॉ. द्विवेदी ने परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने के लिए आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक उपायों की जानकारी दी।

 

व्याख्यान के उपरांत आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने जड़ी-बूटियों के वैज्ञानिक प्रभाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर वैज्ञानिक तथ्यों के साथ दिया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक हरीशचंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूजा पाल, विपिन यादव, आर्यन त्रिपाठी, अविनाश वर्मा सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा