गंगा पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम गंभीर घायल

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के बभनपुरा गंगा पुल के पास रिंग रोड पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार श्रीनारायण यादव (63), भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार एवं वर्तमान में उदय प्रताप महाविद्यालय, वाराणसी में सुरक्षा प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। उनके साथ उनके पौत्र प्रियांश यादव (11) तथा सहकर्मी रविन्द्र कुमार मिश्रा (51), निवासी कमौली, थाना चौबेपुर, वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

जैसे ही वे ग्राम बभनपुरा के पास रिंग रोड पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही चारपहिया मारुति अर्टिगा (संख्या यूपी 40 बीटी 5252) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रविन्द्र कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीनारायण यादव और प्रियांश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान श्रीनारायण यादव ने भी दम तोड़ दिया। मासूम प्रियांश यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण