सड़क हादसे में किशोर की मौत, शव रखकर ग्रामीणों का विरोध

भगतुआ चौराहे पर एक घंटे तक जाम, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत के बाद आक्रोश फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों ने भगतुआ चौराहे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने चौबेपुर–बलुआघाट मार्ग पर जाम लगाकर घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मृतक की पहचान भगतुआ गांव निवासी रोहित कुमार (16) के रूप में हुई है। वह वेटर का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे पियरी गांव के पास नहर रोड पर ट्रैक्टर पलटने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया गया। ट्रैक्टर मृतक स्वयं चला रहा था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार बलुआ सरसौल घाट पर किया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना