फरवरी माह का नि:शुल्क राशन वितरण 8 से 26 फरवरी तक

जिलापूर्ति अधिकारी ने जारी किया वितरण कार्यक्रम, ई-पॉस से होगा वितरण

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप सिंह 

चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम–2013 के अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत फरवरी 2026 माह का नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण 8 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। यह जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी श्रीकृष्ण वल्लभ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में अंत्योदय अन्न योजना एवं पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। वितरण कार्य सभी उचित दर दुकानों से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 1 किलोग्राम गेहूं एवं 4 किलोग्राम चावल शामिल है, नि:शुल्क दिया जाएगा। वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल शामिल होगा, नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

खाद्यान्न वितरण का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। वितरण की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 होगी।

जिलापूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न वितरण आधार प्रमाणीकरण (ई-पॉस मशीन) के माध्यम से किया जाएगा। सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी पात्र लाभार्थी को राशन से वंचित न किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपनी नजदीकी उचित दर दुकान से राशन प्राप्त कर लें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    ‘जिंदगी हर कदम एक नई जंग है’ थीम पर आधारित 9 मिनट की प्रेरणादायी प्रस्तुति ने रिश्तों के महत्व का दिया सशक्त संदेश   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE…

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    लोहता के भरथरा तिराहे के पास मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा     SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण