किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

पीछा कर धमकी देने के मामले में चौबेपुर पुलिस की कार्रवाई, अभियुक्त के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मुकदमे

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप सिंह

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर पुलिस ने किशोरी का पीछा करने, छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, चौबेपुर क्षेत्र की एक किशोरी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने किशोरी का पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौबेपुर पुलिस ने टीम गठित की और गुरुवार को चौबेपुर से बलुआ जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अभिषेक यादव (23), निवासी ग्राम परानापुर, थाना चौबेपुर को सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव तथा कांस्टेबल रवि कुमार गौतम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क हादसे में मां व मासूम बेटी की मौत

    तेज रफ्तार थार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल   वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित भुल्लनपुर इलाके में रविवार की देर रात भीषण…

    महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    लंका के शिवम कॉम्प्लेक्स में मिला शव, नवंबर में होनी थी शादी, एमडी की तैयारी कर रही थीं डॉ. रुचिका मौर्या, पुलिस जांच में जुटी   वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क हादसे में मां व मासूम बेटी की मौत

    सड़क हादसे में मां व मासूम बेटी की मौत

    महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर गूंजे वैदिक मंत्र, शिवालय में हुआ रुद्राभिषेक

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर गूंजे वैदिक मंत्र, शिवालय में हुआ रुद्राभिषेक

    नामांकन में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोका

    नामांकन में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोका

    आशा पुस्तकालय की छात्राओं ने किया शंकरा आई हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण

    आशा पुस्तकालय की छात्राओं ने किया शंकरा आई हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण

    कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा