जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ ने किया सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान

संगठन को और सशक्त बनाने का लिया संकल्प

वाराणसी। जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संघ के कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिकान्त श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रहे।

समारोह की अध्यक्षता महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अवधेश नारायण चतुर्वेदी ने की, जबकि संचालन संघ के संरक्षक सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। स्वागत अभिभाषण एवं धन्यवाद प्रस्ताव संघ के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

सम्मान समारोह में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित महामंत्री प्रवीण वर्मा, उपाध्यक्ष आलोक भट्टाचार्य, संयुक्त मंत्री आशीष त्रिपाठी सहित कार्यकारिणी सदस्य श्रीश चन्द्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, चन्द्र प्रकाश साहनी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वंशीधर तिवारी, हरगोविंद लाल, धन्नू यादव, मणिभूषण शुक्ला, शमसुद्दीन अंसारी और शेष नारायण सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही, सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    मारकंडेय महादेव मंदिर के पास कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का किया गया स्वागत   रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर मारकंडेय महादेव मंदिर के…

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    215 करोड़ की परियोजना से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप, 650 मीटर लंबी आधुनिक सड़क से यातायात होगा सुगम   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत रविवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत