नागपुर गांव में लगा ग्राम चौपाल, समस्याओं का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी ने लिया योजनाओं का फीडबैक, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

 

वाराणसी। आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत नागपुर में रविवार को ग्राम चौपाल—गांव की समस्या, गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार ने की। चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।

 

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ को लेकर फीडबैक लिया और लाभ मिलने में आ रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कैंप लगाए जाएं और योजनाओं की समुचित जानकारी दी जाए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है और लाभ भी प्राप्त हो रहा है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

 

चौपाल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज संभव है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों की क्षतिपूर्ति तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

 

वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित कराने को कहा गया। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त बना रही है।

 

कार्यक्रम में प्रखर सिंह, डीडीओ, पीडी डीआरडीए, बीडीओ आराजी लाइन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर पात्र वंचित लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान