स्व. जलालुद्दीन खान को दी गई श्रद्धांजलि

गड़वार में शोक सभा आयोजित, समाजसेवा और कौमी एकता को किया गया याद

चौबेपुर (वाराणसी)। रामलीला समिति गड़वार के अध्यक्ष मुकेश सिंह की अध्यक्षता में स्वर्गीय जलालुद्दीन खान की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्व. खान को कुशल समाजसेवी, मिलनसार व्यक्तित्व और कौमी एकता का प्रतीक बताया।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. जलालुद्दीन खान अपने सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कारण ही जनविश्वास का केंद्र बने, जिसके चलते वे और उनकी धर्मपत्नी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे और रामलीला समिति गड़वार के अध्यक्ष पद के साथ-साथ सहकारी संस्थाओं में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।

सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है और उनकी कमी की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
इन लोगों ने रखे विचार

शोक सभा को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जैनेंद्र पांडेय मिंटू, आनंद सिंह, अफसर खान, हीरा राम, सुहेल खान, राकेश सिंह, चुनू अंसारी, सरदार अतिकुर रहमान सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। वहीं शोक सभा का संचालन समाजसेवी मोहन सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    मारकंडेय महादेव मंदिर के पास कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का किया गया स्वागत   रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर मारकंडेय महादेव मंदिर के…

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    215 करोड़ की परियोजना से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप, 650 मीटर लंबी आधुनिक सड़क से यातायात होगा सुगम   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत रविवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत