थियोसिफिकल सोसायटी का भवन तोड़े जाने पर नागर समाज में आक्रोश

होटल निर्माण के विरोध में बैठक, आंदोलन की चेतावनी

वाराणसी। कमच्छा स्थित थियोसिफिकल सोसायटी के भवन को तोड़कर होटल निर्माण कराए जाने के विरोध में नागर समाज ने कड़ा ऐतराज जताया है। रविवार को काशी हिन्दु विश्वविद्यालय के कला संकाय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने इसे काशी की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत पर सीधा हमला बताया।

बैठक में डॉ. सूबेदार सिंह ने कहा कि कमच्छा में थियोसिफिकल सोसायटी की पहली भारतीय शाखा वर्ष 1895 में स्थापित हुई थी। स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट ने इसी केंद्र के माध्यम से केंद्रीय हिन्दू कॉलेज की स्थापना की, जिसने भारतीय शिक्षा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देशभर के युवाओं में ज्ञान का प्रकाश फैलाया।

डॉ. सूबेदार सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ बिल्डर अवैध तरीके से थियोसिफिकल सोसायटी की शाखा को गिराकर होटल निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह काशी की जनता और देश की गौरवशाली विरासत के साथ खिलवाड़ है। नागर समाज ने सरकार और प्रशासन से निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की।

पूर्व राज्य मंत्री डॉ. बहादुर यादव ने कहा कि बनारस के ऐतिहासिक और प्रेरणास्रोत स्थलों को धनाढ्य वर्ग के हित में तोड़ना काशी और काशीवासियों की भावनाओं पर प्रहार है। कमच्छा स्थित एनी बेसेंट से जुड़ी धरोहर को गिराकर होटल बनाना न केवल अनुचित, बल्कि अपराध है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो काशीवासी थियोसिफिकल सोसायटी को बचाने के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

बैठक में डॉ. शम्मी कुमार, राजेश यादव, शिवांश सिंह, सत्यवीर, आशीष सहित अनेक नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला