आपका बेटा, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत गड़वार में पदयात्रा

पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने गिनाईं केंद्र–प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, सुनीं समस्याएं

 

चौबेपुर (गड़वार)। आपका बेटा, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने रविवार को फेफना विधानसभा क्षेत्र के गड़वार गांव में पदयात्रा की। यात्रा की शुरुआत त्रिकालपुर तिराहा से हुई, जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए घर-घर पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की समस्याएं सुनीं।

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे हजारों जरूरतमंदों का घर का सपना साकार हुआ है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन मिला है, जिससे उन्हें रसोई के धुएं से मुक्ति मिली है और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का उपचार संभव हो पाया है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जा रही है।

साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग मिल रहा है, जबकि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के जरिए बालिकाओं की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है।

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि निःशुल्क राशन योजना के तहत पात्र परिवारों को हर माह खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे महंगाई के दौर में गरीबों को राहत मिली है।

 

 

पदयात्रा में टुनटुन उपाध्याय, उमेश सिंह, विजय वर्मा, दीपक प्रकाश कन्नौजिया, शमीम अंसारी भोला, अंशु सिंह, जुगनू खान, सतीश सिंह, अजय सोनी, राकेश सिंह, धनशेर वर्मा, रिंकू उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, शंभू वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, हर्षित पटेल, नितेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनोज सिंह, विरेन्द्र राम, सोनू सिंह, विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान