चंद्रावती बाजार में छत गिरने से युवक की मौत

सेंटरिंग खिसकने से हुआ हादसा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के चंद्रावती बाजार में शनिवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे कस्बे को शोक में डुबो दिया। चंद्रावती बाजार निवासी शंभू गुप्ता के पुत्र अरुण गुप्ता उर्फ करिया (35) की छत गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पड़ोस के एक मकान में नई छत डाली जा रही थी। निर्माण के दौरान लगी सेंटरिंग अचानक कमजोर होकर खिसक गई, जिससे छत भरभराकर नीचे आ गिरी। उसी समय अरुण सेंटरिंग हटाने के लिए मौके पर गया था और मलबे की चपेट में आ गया। छत गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और मलबे में दबे अरुण को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अरुण ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके परिवार में पत्नी सोनी देवी (क्षेत्र पंचायत सदस्य, चंद्रावती), दो बेटियां और दो बेटे हैं। बेटी किंजल और बेटा अनिकेत सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार चंद्रावती गंगा घाट पर कर दिया। इसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़ी निगरानी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान