हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों को लेकर पावर कॉरपोरेशन की चेतावनी

लाइन के नीचे निर्माण व पतंगबाजी से बचें, लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा

वाराणसी (चौबेपुर)। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से गुजर रही उच्च क्षमता की ट्रांसमिशन लाइनों को लेकर आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कॉरपोरेशन के एसडीओ संतमुनी प्रसाद ने बताया कि ये लाइनें अत्यधिक हाई वोल्टेज की हैं और इनके संपर्क में आने से जान-माल का गंभीर नुकसान हो सकता है।

एसडीओ ने बताया कि 765 केवी अनपरा–सासाराम, 500 केवी अनपरा–सासाराम–मऊ तथा 220 केवी सासाराम–साहुपुरी ट्रांसमिशन लाइनें जीवनाथपुर, टेंगरा मोड़, दरियापुर, हमीरपुर, नीबूपुर, पड़ाव, कोटवां, गौराकलां, कादीपुर और डुबकिया सहित कई गांवों से होकर गुजर रही हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रांसमिशन टावर और लाइनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखना आवश्यक है। कॉरिडोर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें और लाइन के नीचे या आसपास पतंगबाजी से बचें। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि बच्चों को इन स्थानों से दूर रखें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

एसडीओ ने बताया कि भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 और विद्युत अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के उल्लंघन पर प्रशासनिक व दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। विभाग ने यह चेतावनी जनहित में जारी करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान