अवैध मिश्रित बालू खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

खनन विभाग ने 2 नामजद व 5–6 अज्ञात पर दर्ज कराई एफआईआर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप सिंह

वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र में अवैध बालू खनन के मामलों पर शिकंजा कसते हुए खनन विभाग उत्तर प्रदेश ने दो नामजद और 5–6 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला उस समय सामने आया जब लूंठा क्षेत्र से अवैध खनन कर ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पियरी गांव के पास नहर किनारे पलट गई। हादसे में अमौली भगतुआ गांव के किशोर रोहित कुमार की मौत हो गई थी।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को भगतुआ चौराहे पर शव रखकर चौबेपुर–बलुआघाट मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम किया था। इसी प्रकरण में खनन विभाग ने शनिवार को संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई।

शनिवार देर रात इंद्रेश कुमार (थानाध्यक्ष) और हल्का इंचार्ज राजेन्द्र यादव ने बर्थरा कलां गांव के पास लूंठा से अवैध रूप से मिश्रित बालू लदे एक ट्रैक्टर को देखा। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर को सीज कर खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। ट्रैक्टर मालिक की तलाश जारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान