आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरियों का खुलासा नहीं

कार्यकत्रियां दहशत में, तहरीर के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरईगांव विकास खंड के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों में हुई चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार घटनाओं और कार्रवाई न होने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दहशत में हैं।

एक साल में छह केंद्र बने निशाना

ब्लॉक की विजय कृष्ण उपाध्याय (सीडीपीओ) ने बताया कि

6 जून: ग्राम पंचायत गौरडीह के आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी,

25 अगस्त: रमगढ़वा केंद्र में चोरी,

24 दिसंबर: खुटहना केंद्र में चोरी,

29 जनवरी: जयरामपुर केंद्र में चोरी,

5 फरवरी: ग्राम पंचायत तरयां के आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी की घटना हुई।

इन केंद्रों से छोटे बच्चों के लिए पका-पकाया भोजन देने में उपयोग होने वाले बर्तन, टीवी, इन्वर्टर, बैटरी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया।

कार्यकत्रियों का कहना है कि प्रत्येक घटना की सूचना थाने में तहरीर देकर दी गई, लेकिन “जांच की बात” कहकर उन्हें टाल दिया गया। हैरानी की बात यह है कि अब तक किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

लगातार हो रही चोरियों और पुलिस कार्रवाई के अभाव ने आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यकत्रियों ने शीघ्र एफआईआर दर्ज कर चोरियों के खुलासे और केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना