देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

12 फरवरी की हड़ताल को लेकर बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय पर नारेबाजी, निजीकरण व आउटसोर्सिंग का विरोध

वाराणसी। सभी ट्रेड यूनियनों की ओर से 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के कर्मचारी आंदोलन के मोड में आ गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी की।

हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज यूनियन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बीईएफआई के साथ एलआईसी एवं बीमा क्षेत्र के यूनियन भी शामिल रहेंगे।

बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महासचिव अनन्त मिश्र ने बताया कि बैंकों में कर्मचारी कैडर में पर्याप्त भर्ती, हर शाखा में सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति, आउटसोर्सिंग व निजीकरण के प्रयासों का विरोध, श्रम कानूनों में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी पर रोक, अनुलाभों में वृद्धि, एनपीए वसूली के लिए कड़े नियम, बैंक शुल्कों में जनता को रियायत, सभी निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा पुरानी फिक्स पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है।

सभा को सुनील मौर्य, सुशील गुप्त, पीके घोष, विवेक गुप्त और रोहित श्रीवास्तव ने संबोधित किया। प्रदर्शन में अर्चना, मनोज जोशी, अखिलेश, अजय, अमन सेठ, अभय, प्रतीक, शिव कुमार, विनोद, रौशन, चंदन, सुरेश सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    ‘जिंदगी हर कदम एक नई जंग है’ थीम पर आधारित 9 मिनट की प्रेरणादायी प्रस्तुति ने रिश्तों के महत्व का दिया सशक्त संदेश   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE…

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    लोहता के भरथरा तिराहे के पास मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा     SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण