ऑटोफैगी से रक्त वाहिकाएं रहती हैं स्वस्थ : डॉ कृष्णा सिंह

बीएचयू में व्याख्यान, हृदय रोग उपचार की नई दिशा पर प्रकाश

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित व्याख्यान में कनाडा की वेस्टर्न यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ कृष्णा सिंह ने रक्त वाहिकाओं की सेहत बनाए रखने में ऑटोफैगी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि ऑटोफैगी एक प्राकृतिक कोशिकीय प्रक्रिया है, जो क्षतिग्रस्त घटकों को हटाकर एंडोथेलियल कोशिकाओं को स्वस्थ रखती है। ऑटोफैगी में बाधा आने पर फाइब्रोसिस और एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डॉ सिंह ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ रक्त वाहिकाओं में होने वाले बदलाव हृदय रोगों का कारण बनते हैं।

उन्होंने एटीजी-7 जीन से जुड़े शोध और पशु मॉडलों के निष्कर्षों का उल्लेख करते हुए बताया कि ऑटोफैगी को बढ़ावा देकर हृदय एवं फाइब्रोटिक रोगों के इलाज की नई संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं।

काशी में जन्मी डॉ कृष्णा सिंह जर्मनी की हनोवर मेडिकल स्कूल से पीएचडी कर चुकी हैं और वर्तमान में वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। उन्हें अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन सहित कई संस्थानों से सम्मान और शोध अनुदान प्राप्त हो चुके हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान