सिगरा के होटल में हैदराबाद के भाई-बहन मृत मिले

धार्मिक यात्रा पर आए थे काशी, पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच जारी

वाराणसी। काशी के सिगरा क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हैदराबाद के भाई-बहन की कमरे के अंदर मौत से सनसनी फैल गई। दोनों कुछ दिन पहले धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से वाराणसी आए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, भाई-बहन चार दिन पहले वाराणसी पहुंचे और सिगरा के परेड कोठी इलाके स्थित होटल में ठहरे थे। उन्होंने काशी भ्रमण किया और विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए। तय समय पर चेकआउट न होने पर होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मास्टर चाबी से कमरा खुलवाने पर दोनों मृत अवस्था में पाए गए। कमरे से कुछ दवाइयां और पानी की बोतलें मिली हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

डीसीपी काशी ने बताया कि पहचान पत्रों से दोनों का हैदराबाद निवासी होना और आपसी भाई-बहन का संबंध पुष्टि हुआ है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग