दहेज के लिए विवाहिता पर अत्याचार, चौबेपुर थाने में एफआईआर

कमरे में बंद कर मारपीट व आभूषण हड़पने का आरोप, चार नामजद सहित पांच पर केस

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर चौबेपुर थाने में चार नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर की गई।

पीड़िता कामिनी निषाद, निवासी धौरहरा, ने बताया कि उसका विवाह 7 दिसंबर 2023 को जौनपुर जनपद के थाना बक्सा क्षेत्र अंतर्गत हकारीपुर निवासी महेंद्र कुमार निषाद से हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। आरोप है कि पति, ससुर विजय कुमार निषाद, सास, ननद सविता और एक अन्य व्यक्ति द्वारा 25 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी।

कामिनी के अनुसार, मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट होती रही। 16 जुलाई 2024 को दोपहर करीब 1:30 बजे उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान पति ने लात-घूसों से पीटा, बाल नोचे और पहने हुए सभी जेवर उतरवा लिए। इतना ही नहीं, कई दिनों तक भोजन-पानी भी बंद रखा गया।

पड़ोसियों से सूचना मिलने पर जब पीड़िता के पिता ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। बाद में रिश्तेदारों की मदद से पीड़िता को सुरक्षित मायके लाया गया। पीड़िता का यह भी कहना है कि ससुराल पक्ष अब भी झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना