राजातालाब से 12 वर्षीय बालक लापता, पुलिस तलाश में जुटी

खेलने निकला था घर से, नहर की ओर आख़िरी बार देखे जाने की सूचना

राजातालाब (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।

जोगापुर महगांव निवासी रेशमा पटेल पत्नी परवेश पटेल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अंश पटेल (12) 9 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 से 4 बजे के बीच घर से खेलने निकला था। अंश बनारस के चितईपुर, गौतम नगर में परिवार के साथ रहता है। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

परिजनों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि बालक को नहर की ओर खेलते हुए देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजातालाब थाना पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम गठित कर आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बालक का पता लगाने के प्रयास तेज़ किए गए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग