मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 21–22 फरवरी को

बच्चों के लिए किड्स जोन, सांस्कृतिक संध्या व स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल होंगे आकर्षण

वाराणसी। मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 21 व 22 फरवरी को किया जाएगा। प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मण्डलीय सभागार में समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने की।

बैठक में मंडलायुक्त ने आयोजन स्थल, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, प्रचार-प्रसार तथा प्रतिभागी विभागों से जुड़े बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से पुष्पों और उद्यानिकी से जुड़ी नवीन जानकारियों से आमजन को अवगत कराया जाए।

मंडलायुक्त ने बच्चों के लिए किड्स जोन, फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता, म्यूजिकल संध्या, बेबी शो तथा स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही फ्लावर शो के डिजिटल कार्ड बनाकर विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने को कहा। बेहतर लैंडस्केपिंग के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम को भी कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

सांस्कृतिक संध्या में नृत्य, गायन, वाद्य यंत्र और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों को शामिल किया जाएगा। वहीं, खान-पान की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया।

बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर नगर आयुक्त, डीडी हॉर्टिकल्चर सहित कैंटोनमेंट बोर्ड, विकास प्राधिकरण, उद्यान विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना