मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस तामील कराने के निर्देश

6 मार्च तक दावा-आपत्ति का मौका, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिक फार्म-6 भरें

वाराणसी। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने कबीरचौरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बीएलओ, सुपरवाइजर तथा संबंधित अधिकारियों से बूथवार प्रगति की जानकारी ली।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 के आधार पर आठों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अनकलेक्टेबल और अनमैप्ड मतदाताओं को जारी नोटिसों की संख्या, तामील की स्थिति, अपलोड किए गए दस्तावेज तथा लंबित सुनवाई मामलों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन अनमैप्ड मतदाताओं को अब तक नोटिस नहीं दी गई है, उनके घर जाकर शीघ्र तामील कराई जाए।

जिलाधिकारी ने सुनवाई के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क पर स्पष्ट सूचना-पट्ट लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों, उनके प्रपत्र मौके पर ही अपलोड किए जाएं और प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि निर्धारित तिथि के भीतर मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित करें और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित है। साथ ही 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिक अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीएलओ के पास जमा करें या ऑनलाइन आवेदन करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो मतदाता ऑनलाइन अपना नाम नहीं देख पा रहे हैं, वे अपने संबंधित बूथ पर जाकर सूची में नाम की पुष्टि कर लें। निरीक्षण के दौरान एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    ‘जिंदगी हर कदम एक नई जंग है’ थीम पर आधारित 9 मिनट की प्रेरणादायी प्रस्तुति ने रिश्तों के महत्व का दिया सशक्त संदेश   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE…

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    लोहता के भरथरा तिराहे के पास मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा     SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण