टनल खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे लोग

बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार से जुड़ी फोरलेन अंडरग्राउंड टनल का काम, मुआवजा न मिलने का आरोप

 

पिंडरा (वाराणसी)। बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तार कार्य के तहत रनवे बढ़ाने के लिए फोरलेन सड़क को अंडरग्राउंड किए जाने हेतु बनाई जा रही टनल की खुदाई के दौरान सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। रघुनाथपुर, फूलपुर निवासी नारायण पटेल का दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया गया कि नारायण पटेल का मकान राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा हुआ है। मकान के पिछले हिस्से का मुआवजा पहले मिल चुका था और उसी हिस्से तक टनल की खुदाई चल रही थी। शेष हिस्से का सर्वे और मुआवजा अब तक नहीं मिला था। आरोप है कि सोमवार को जेसीबी से मकान से सटकर मिट्टी की खुदाई कर दी गई, जिस पर आपत्ति जताई गई, लेकिन काम जारी रखा गया।

रात करीब 7 बजे तेज आवाज के साथ मकान टनल की खुदाई वाले गड्ढे में गिर गया। परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन घर का सारा सामान मलबे में दब गया। पीड़ित के अनुसार, उसे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से शिकायत कर मुआवजे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

यह कार्य लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के विस्तार से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच और क्षति के आकलन की प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    One thought on “टनल खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे लोग”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं