पोषण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, कम प्रगति पर नोटिस के निर्देश

सेवापुरी परियोजना की गतिविधियां तीन माह कम, आंगनबाड़ी व एनआरसी पर जोर

 

वाराणसी। जिले में पोषण योजनाओं की प्रगति की मंगलवार को जिला पोषण समिति की बैठक में समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने की। इस दौरान पोषण ट्रैकर के विभिन्न मानकों, बच्चों के पोषण स्तर, एनआरसी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना सेवापुरी में समुदाय आधारित गतिविधियों की लगातार तीन माह कम प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा में पाया गया कि सेवापुरी में सीबीए प्रगति नवंबर 2025 में 60.94 प्रतिशत, दिसंबर 2025 में 84.72 प्रतिशत और जनवरी 2026 में 88.68 प्रतिशत रही। वहीं वीएचएसएनडी की प्रगति नवंबर 2025 में 66.79, दिसंबर 2025 में 86.79 प्रतिशत तथा जनवरी 2026 में 90.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

वित्तीय वर्ष 2023–24 में 21 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्रिक शौचालय अपूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी आराजीलाइन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में काशी विद्यापीठ परियोजना की प्रगति जनपद औसत 54 प्रतिशत के मुकाबले 36.61 प्रतिशत पाए जाने पर चेतावनी जारी की गई और सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जिला एनआरसी में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए एनआरसी प्रभारी को बाल रोग विभाग से समन्वय कर बच्चों को भर्ती कराने तथा नगर, काशी विद्यापीठ और हरहुआ परियोजनाओं के अधिकारियों को अधिक से अधिक बच्चों को एनआरसी में भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (आरबीएसके), उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त स्वतः रोजगार तथा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना