आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पुलिस आयुक्त कार्यालय

पुलिस कमिश्नर ने किया लोकार्पण, फरियादियों व कर्मियों को मिलेगी बड़ी राहत

वाराणसी। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने और पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कार्यालय का व्यापक सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कराया गया। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने फीता काटकर नवनिर्मित सुविधाओं का विधिवत लोकार्पण किया।

लोकार्पण के अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि कार्यालय आने वाले नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। किसी भी व्यक्ति को शिकायत लेकर आते समय असहज या असुरक्षित महसूस न हो, इसके लिए परिसर को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और संवेदनशील बनाया गया है।

पुनर्विकसित कार्यालय में फरियादियों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक प्रतीक्षालय तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को अनावश्यक प्रतीक्षा या असुविधा का सामना न करना पड़े और वे सम्मानजनक माहौल में अपनी बात रख सकें।

कार्यालय में कार्यरत पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे कार्य निष्पादन और अधिक सुचारु हो सके।

आम जनता तक पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों और अभियानों को पहुंचाने के उद्देश्य से परिसर में एक फोटो गैलरी भी स्थापित की गई है। इसमें जनपद पुलिस की प्रमुख उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरी मीणा, डीसीपी प्रमोद कुमार सहित जनपद के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहा बाजार में भीषण सड़क हादसा, ऑटो पलटा—महिलाएं और बच्चे दबे

    बाइक से टक्कर के बाद मचा हड़कंप, डंपर चालक की सूझबूझ से टली जनहानि, चार घायल   वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहा बाजार में शुक्रवार रात करीब…

    मिर्जामुराद में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत

    शीतला धाम से लौटते समय तीव्र मोड़ पर हुआ हादसा, 24 सवारों में दर्जनभर घायल, कई की हालत गंभीर   मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के समीप शुक्रवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहा बाजार में भीषण सड़क हादसा, ऑटो पलटा—महिलाएं और बच्चे दबे

    उमरहा बाजार में भीषण सड़क हादसा, ऑटो पलटा—महिलाएं और बच्चे दबे

    मिर्जामुराद में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत

    मिर्जामुराद में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत

    मिर्जामुराद में बृहद रोजगार मेला: 4200 युवाओं ने लिया भाग, 1234 को मिला नौकरी का ऑफर

    मिर्जामुराद में बृहद रोजगार मेला: 4200 युवाओं ने लिया भाग, 1234 को मिला नौकरी का ऑफर

    विश्व शांति की कामना संग छितमपुर में भव्य महायज्ञ, 111 किलो घी से दी गई आहुति

    विश्व शांति की कामना संग छितमपुर में भव्य महायज्ञ, 111 किलो घी से दी गई आहुति

    रामनवमी पर ‘नई सुबह एक उम्मीद’ का कन्या पूजन, बस्ती की बालिकाओं का किया सम्मान

    रामनवमी पर ‘नई सुबह एक उम्मीद’ का कन्या पूजन, बस्ती की बालिकाओं का किया सम्मान

    चौबेपुर बाजार में बंदरों का कहर, हमलों से लोग दहशत में

    चौबेपुर बाजार में बंदरों का कहर, हमलों से लोग दहशत में