अपहरण के बाद युवक की हत्या का खुलासा

आदमपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, काशी स्टेशन क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

वाराणसी। अपहरण के बाद युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले में थाना आदमपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर तीनों अभियुक्तों को काशी स्टेशन क्षेत्र से दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक चौहान निवासी जलालीपुर, संतोष कुमार गौतम उर्फ मोगली निवासी लाट भैरव तथा वीरू गुप्ता निवासी भिटकुरी, थाना कपसेठी के रूप में हुई है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर अपने ही दोस्त का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।

इस संबंध में थाना आदमपुर पर मुकदमा संख्या 032/2026 धारा 140(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें बाद में धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। यह मुकदमा मृतक की मां द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर पंजीकृत हुआ था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार गौतम और वीरू गुप्ता के खिलाफ पूर्व में चोरी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार, बलिराम यादव, भृगुपति त्रिपाठी, अखिल सिंह, सौरभ कुमार और अखिलेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला