दो करोड़ की ठगी का लंका पुलिस ने किया खुलासा

पूर्व होटल मैनेजर गिरफ्तार, 7 गाड़ियां बरामद

वाराणसी। लंका पुलिस ने होटल प्रकाश पैलेस के पूर्व मैनेजर हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर बड़े वाहन ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी मूल रूप से सफदरजंग एन्क्लेव, साउथ वेस्ट दिल्ली का निवासी है और वर्तमान में रोहित नगर, नरिया में रह रहा था।

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी ने होटल में मैनेजर रहते हुए लोगों को उनकी गाड़ियां ट्रैवल में चलाने के नाम पर महीने का तय भुगतान देने का झांसा दिया। बाद में उन गाड़ियों को कम दामों में बेचकर करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कानपुर के चकेरी थाने में तीन और लंका थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से 7 वाहन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संपत्ति जब्ती और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कानपुर की एक युवती के साथ प्रेम संबंध में भी फंसा था, जिस पर उसने लाखों रुपये खर्च किए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित