17वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

पाँच राज्यों के 200 जनजातीय युवा ले रहे भाग, सात दिन चलेगा आयोजन

 

वाराणसी। मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 17वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को शगुन पैलेस, लोहता भट्टी (वाराणसी) में हुआ। यह सात दिवसीय कार्यक्रम 12 से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में देश के पाँच राज्यों के आठ जिलों से आए लगभग 200 जनजातीय युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिभागियों की सुरक्षा को देखते हुए केंद्रीय बलों के 20 एस्कॉर्ट कर्मियों की तैनाती की गई है।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया। इस अवसर पर माय भारत लखनऊ के राज्य निदेशक अनिल कुमार सिंह, उपनिदेशक कपिल देव राम, उदय प्रताप कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी.के. सिंह, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुधीर राय, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेंद्र देव सिंह, सहायक उपनियंत्रक इरफानुल होदा एवं विवेक राय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

 

जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह एवं राम गोपाल सिंह चौहान ने अतिथियों का बैज, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। स्वागत संबोधन में जनजातीय युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने, आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने तथा काशी की समृद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपनिदेशक कपिल देव राम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित