काशी द्वार योजना का विरोध

किसानों की प्रस्तावित बाइक रैली से पहले चार गांवों में पुलिस-पीएसी तैनात

 

पिंडरा(वाराणसी)। काशी द्वार योजना के विरोध में किसानों द्वारा गुरुवार को प्रस्तावित बाइक रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रैली की आशंका को देखते हुए पिंडरा क्षेत्र के रमईपुर, मानापुर, समोगरा और चनौली गांवों में पीएसी के साथ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अचानक बढ़ी पुलिस मौजूदगी से आम राहगीरों में कौतूहल का माहौल रहा।

 

प्रशासन ने सुबह होते ही नौ थानों के थाना प्रभारियों को फोर्स के साथ संबंधित गांवों में तैनात कर दिया। सुरक्षा कारणों से गांवों में बाहरी लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया। पुलिस सख्ती के चलते कई किसान घरों से बाहर निकलकर खेतों में दिन बिताने को मजबूर हुए।

 

पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ किसान नेताओं को नजरबंद किया, जबकि अलग-अलग स्थानों से आए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें भाकपा नेता शंकर शक्ति और श्यामधनी (सिंधौरा), लालबहादुर (राजातालाब), अंकित कुमार (बरही नेवादा, फूलपुर), कंचन (मघवा, सिंधोरा) शामिल रहे।

वहीं भाकपा से जुड़े नंदाराम शास्त्री, रामजी सिंह और फतेहनारायण सिंह को नजरबंद किया गया।

 

देर शाम तक गांवों में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान एसीपी प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर फूलपुर, बड़ागांव, सिंधोरा, कपसेठी समेत नौ थानों के प्रभारी मय फोर्स मौजूद रहे।

इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल सिंह ने बताया कि बाहर से आकर किसानों को भड़काने के प्रयास की सूचना पर कार्रवाई की गई। हालांकि स्थानीय किसानों के सहयोग से कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को देर शाम छोड़ दिया गया।

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संभावित विरोध और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यह तैनाती एहतियातन की गई थी। स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित