अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्वती कन्नौजिया को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी

पार्वती कन्नौजिया की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

 

वाराणसी। समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिलेश यादव के निर्देश तथा श्यामलाल पाल और रीबू श्रीवास्तव की स्वीकृति से वार्ड नंबर तीन, फुलवरिया की नेत्री पार्वती कन्नौजिया को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

 

नेताओं ने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि पार्टी नेतृत्व के विश्वास, समर्पण और संघर्ष की पहचान है। पार्वती कन्नौजिया सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के मूल्यों को प्राथमिकता देती रही हैं। उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति संवेदनशीलता संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देगी।

 

पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति यह दर्शाती है कि नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा को सम्मान देता है। सभी को विश्वास है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी।

 

नियुक्ति के बाद पार्वती कन्नौजिया ने कहा कि वह निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगी और समाज के वंचितों, पीड़ितों तथा महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेंगी।

 

इस अवसर पर सीमा मौर्या, संगीता भारती, अजय पाल, बालकिशुन यादव, बब्बल यादव, सुरेश पाल, रतन साणिक कुरमाटा, सुनील गौड, टीपू, अरमान, भालू यादव, करीम, सुनील यादव, अनिल दुबे, पिंटू यादव तथा रविंद्र यादव कालिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा, सत्येंद्र सिंह पिंटू ने कहा—तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, रामनगर (वाराणसी)।…

    चोलापुर शहीद स्मारक पर तिरंगा लगाने की उठी मांग

    किसान नेता अजीत सिंह डोभी ने प्रशासन से की पहल की अपील, बोले—शहीदों की स्मृति को राष्ट्रीय सम्मान से जोड़ना जरूरी   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, चोलापुर (वाराणसी)। आजादी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    चोलापुर शहीद स्मारक पर तिरंगा लगाने की उठी मांग

    चोलापुर शहीद स्मारक पर तिरंगा लगाने की उठी मांग

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद