औंड़िहार–वाराणसी सिटी तीसरी लाइन को हरी झंडी

497.07 करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी रेल क्षमता, रोजगार और राजस्व

 

वाराणसी। रेल अवसंरचना के विस्तार को गति देते हुए रेल मंत्रालय ने औंड़िहार–वाराणसी सिटी (31.36 किमी) खंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना पर 497.07 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंजूरी अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में दी गई है।

 

यह परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गाजीपुर जनपदों में स्थित रेल खंड पर लागू होगी। कार्य शुरू होने के साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होने की संभावना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

 

औंड़िहार–वाराणसी दोहरी लाइन खंड पर यात्री और मालगाड़ियों का भारी दबाव रहता है। औंड़िहार जंक्शन एक प्रमुख रेल केंद्र है, जहाँ से दरभंगा, रक्सौल, जयनगर, छपरा, गया, टाटानगर, कोलकाता, मऊ, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, दुर्ग, पुणे, मुंबई, गोंदिया, गुवाहाटी और नई दिल्ली सहित कई शहरों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। लंबे समय से यहां तीसरी लाइन की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

 

तीसरी लाइन के निर्माण से इस खंड की लाइन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे दोनों दिशाओं में अतिरिक्त यात्री गाड़ियों का संचालन संभव होगा और प्रतिवर्ष 1.99 मिलियन टन अतिरिक्त माल यातायात प्राप्त होने का अनुमान है, जिससे रेल राजस्व बढ़ेगा।

 

परियोजना पूरी होने पर ट्रेनों के डिटेंशन (अनावश्यक ठहराव) में कमी आएगी, जिससे समय की बचत और परिचालन लागत घटेगी। यात्रियों को अधिक नियमित, तेज और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के लिए अतिरिक्त गाड़ियों का संचालन भी संभव होगा।

 

तीसरी लाइन के निर्माण से वाराणसी और गाजीपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक, वाणिज्यिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी, वहीं औंड़िहार स्थित मेमू शेड के संचालन को भी मजबूती मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित