खराब ट्यूबेल को लेकर सड़क पर उतरे लोग

अंबिया मंडी वार्ड में पेयजल संकट पर जोरदार प्रदर्शन

 

वाराणसी। भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे अंबिया मंडी वार्ड के नागरिकों ने गुरुवार को खराब पड़े ट्यूबेल को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सभा कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

 

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कोतवाली वार्ड अंतर्गत अंबिया मंडी स्थित चिकवन टोला मस्जिद के पास लगा मिनी ट्यूबेल पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद न तो ट्यूबेल की मरम्मत कराई गई और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा।

 

ट्यूबेल खराब होने के कारण आसपास के मोहल्लों के लोग लंबे समय से पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। कई परिवारों को मजबूरी में कुओं के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं।

 

वक्ताओं ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है, वहीं ईद और होली जैसे प्रमुख त्योहार भी नजदीक हैं। यदि इन पर्वों से पहले ट्यूबेल की रीबोरिंग कराकर उसे चालू नहीं किया गया तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

 

समस्या के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता ने ट्यूबेल के पास ही धरना दिया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

प्रदर्शन में पूर्व पार्षद इरशाद अहमद, रुकसाना बेगम, जुलखा बीबी, बबलू सिंह, जावेद आलम, संजू यादव, रेयाज अहमद उर्फ सरदार महतो, शाहनवाज राईन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    रमेश चौधरी ने समाज की एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई का किया आह्वान, अजगरा में सम्मान व राजनीतिक भागीदारी को लेकर उठाई आवाज   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    रेल मंडल कार्यालय में तिरंगा वितरण, डीआरएम आशीष जैन ने कर्मचारियों से घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    सीआरपीएफ 95वीं बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

    सीआरपीएफ 95वीं बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

    ‘शतरंज के खिलाड़ी’ ने दिलाया वाराणसी मंडल को प्रथम स्थान

    ‘शतरंज के खिलाड़ी’ ने दिलाया वाराणसी मंडल को प्रथम स्थान