हर-हर महादेव के जयघोष के बीच मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

पहले दिन 5 लाख से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक, दूसरे दिन महिलाओं का विशेष पूजन

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कैथी स्थित गंगा-गोमती संगम तट पर अवस्थित मार्कंडेय महादेव धाम श्रद्धालुओं की अपार आस्था से गुंजायमान हो उठा। रविवार भोर से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पहले संगम में स्नान किया, तत्पश्चात कतारबद्ध होकर बाबा के दरबार में पहुंच जलाभिषेक किया। दोपहर तक लगभग पांच लाख से अधिक भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

शनिवार रात से ही मंदिर परिसर मेले में तब्दील हो गया था। दूर-दराज के गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया और चंदौली सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु पहुंचे। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। दो दिवसीय मान के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में विशेष बढ़ोतरी देखी गई, जबकि दूसरे दिन महिलाओं द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा।

घाटों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। स्थानीय पुजारी समाज, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों ने प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था संभाली। गांव में दो स्थानों पर सहायता शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय-पानी उपलब्ध कराया गया, जिसमें सौरभ सिंह, बचानू सिंह, रमेश सिंह, मोंटी पांडेय, राजन पांडेय, प्रवीण, अमरेंद्र, सनी, गोलू और रमेश चंद्र श्रीवास्तव की प्रमुख भूमिका रही।

मेले में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी भी खूब हुई, वहीं बच्चों के लिए झूले और चरखी आकर्षण का केंद्र बने रहे। एसीपी सारनाथ तथा थाना अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार सहित पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत और जल निगम के अधिकारी लगातार व्यवस्था में लगे रहे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि महाशिवरात्रि पर करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का अनुमान है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं