बरसठी में निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा महुआरी क्षेत्र

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व तिवारीपुर से कथा स्थल तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। ग्राम महुआरी में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान कथा के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा तिवारीपुर से प्रारंभ होकर जय माँ अन्नपूर्णा देवी चौरा मंदिर (डीह) होते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सिर पर मंगल कलश धारण किए सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं बैंड-बाजे व पारंपरिक भजनों के साथ यात्रा में शामिल हुईं। “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष से गांव की गलियां गूंजती रहीं और पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में रंगा नजर आया।

यात्रा में मछलीशहर ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव, पत्रकार गौरव मिश्रा, विकास सिंह, जिला पंचायत सदस्य रमेश कुमार शुक्ल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रमेश दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्य यजमान विजय प्रकाश सिंह (नन्हे सिंह, पूर्व बीडीसी) एवं श्रीमती चंदा सिंह के सानिध्य में आयोजित कथा में महाराष्ट्र के नासिक से पधारे स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करेंगे। 23 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे पूर्णाहुति हवन तथा सायं 4 बजे से भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा।

यजमान परिवार ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। यह कलश यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत करती रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर