5 घंटे में हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पैसों के विवाद में ईंट से वार कर युवक की हत्या, रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में सोमवार को खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर ईंट से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

मृतक की पहचान बृजेश यादव निवासी मेहदी थाना सिकरारा के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच तेज कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए, आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली गई।

पुलिस ने मात्र पांच घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि पैसों के लेन-देन को लेकर मृतक और आरोपी के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान आवेश में आकर आरोपी ने ईंट से सिर पर वार कर बृजेश की हत्या कर दी और शव को खेत में छोड़कर फरार हो गया।

मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

    जरौना हाल्ट पर जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में यात्रियों का प्रदर्शन, ट्रेन के परिचालन समय का जनहित में उपयोग करने की उठी आवाज     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय  …

    स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा सम्मानित

    उत्कृष्ट पुलिस कार्यों और जनसेवा के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र, पार्षद प्रतिनिधि अमित मौर्यवंशी ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई   रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

    नाग पंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में सजा कुश्ती का रोमांचक दंगल

    नाग पंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में सजा कुश्ती का रोमांचक दंगल

    तिरंगे के सम्मान में रामनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

    तिरंगे के सम्मान में रामनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

    रामबाण के समीप स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

    रामबाण के समीप स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सजा बनारस किला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सजा बनारस किला